नवगछिया : कानून में संशोधन किए जाने का विरोध करते हुए अनुमंडल परिसर में धरना- प्रदर्शन

EVENT

नवगछिया : लोक विकास पार्टी ने बिहार सरकार द्वारा कारा कानून में संशोधन किए जाने का विरोध करते हुए अनुमंडल परिसर में धरना- प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व सुदामा दास कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा कानून में संशोधन किए जाने के बाद कई सजायाप्ता बाहुबली व अपराधी जेल से बाहर आ गए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पार्टी के नेताओं ने सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है जबकि कहा गया कि अगर इस कानून के संशोधन को सरकार वापस नहीं लेती है तो वे लोग आए दिन धारदार आंदोलन चलाएंगे। धरना-प्रदर्शन में उमेश शर्मा, बमबम दास, अमित कुमार, बिंदेश्वरी राम, शंभु दास, सुबोध शर्मा, जनार्दन राय, अरविंद राम समेत अन्य भी मौजूद थे।