नवगछिया : कलबलिया धार में हलचल शुरू.. रंगरा व गोपालपुर प्रखंड पर लगा मंडराने मंजर – Naugachia News

NEWS

नवगछिया में बाढ़ ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कोसी का पानी कलबलिया धार में आने के बाद रंगरा व गोपालपुर प्रखंड के एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोसी नदी में उफान के बाद नदी कुर्सेला से सटे कटरिया के पास उफनकर कलबलिया नदी में आगयी है जो रंगरा के अलावे गोपालपुर के डुमरिया से होते हुए सिमरिया के पास गंगा नदी में मिल जाती है। वहीं सिमरिया से होकर गंगा नदी का पानी भी कलबलिया में उतरता है।

नदी में बाढ़ का पानी उतरने के बाद सौकड़ों एकड़ में लगी फसले डूबने के कगार पर है। किसान जल्द फसल काटने में लग गए हैं। वही गंगा नदी का पानी भी लक्ष्मीपुर के पास गंगा प्रसाद धार में आ गयी है। लक्ष्मीपुर के पास ही बाढ़ के दौरान 2015 में नवगछिया में भीषण बाढ़ आई थी।

बाढ़ का पानी महीनों तक घरों के अलावे अनुमंडल,न्यायालय में फसने के बाद सड़ांध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। जिला प्रशासन ने सरकार को बाढ़ का त्राहिमाम संदेश भेजा था। एक बार फिर से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति से लोग डरे सहमे हैं। लक्ष्मीपुर बांध पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।.