बिहपुर। बिहपुर के दर्जनों राशन उपभोक्ताओं ने कम वजन देने पर बुधवार को डीलर के खिलाफ जमकर बवाल काटा। उपभोक्ता मो. रकीम, मो. इरफान, आसमा, फातमा, रोजी, मोमिना, सजदा, बानो, व फरजाना खातून ने बताया कि डीलर प्रत्येक यूनिट पर एक किलो कम अनाज दे रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हंगामे की सूचना उप प्रमुख एनामुल ने एमओ सजल बदस् को दी। वहीं सूचना पर एमओ डीलर राजेंद्र प्रसाद साह की दुकान पर पहुंचे और लाभुकों से जानकारी ली। एमओ ने बताया कि डीलर के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
