नवगछिया । आठ दिनों से लापता नवगछिया के नोनियापट्टी निवासी महेंद्र महतो का शव बुधवार को राजेन्द्र कॉलोनी के पास खरनयी नदी से बरामद हुआ। बुधवार को नदी में शव होने की जानकारी मृतक के पुत्र दीपक को दी गई। उसके बाद वार्ड पार्षद, नवगछिया पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस और परिजनों के सहयोग ने शव को खरनयी से निकाला गया। शव का नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक के पुत्र दीपक महतो ने अपने पिता के लापता होने की शिकायत नवगछिया एसपी को आवेदन दे कर की थी। दीपक महतो ने बताया कि उसके पिता महेंद्र महतो दो जनवरी को शाम करीब 5:00 बजे नवगछिया बाजार गए थे। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। उसने आशंका जताई कि वे शौच करने नदी किनारे गए होंगे और पैर फिसल जाने के कारण वे पानी मे डूब गए होंगे और उनकी मृत्यु हो गई होगी। बुधवार के सुबह मोहल्ले के हिमांशु भगत ने जानकारी दी और तब हमलोग जाकर पिता के शव को बाहर निकाले।
परिवार में मचा कोहराम रो रो कर बुरा हाल :
वृद्ध की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पुत्री ममता देवी, माला देवी, नीलू और रजनी रोते बिलखते पिता को देखने दौर पड़ी। वहीं तीनों पुत्र गंगा महतो, दीपक महतो और सूरज महतो का भी रो रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में नवगछिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।

