नवगछिया : कबड्डी प्रतियोगिता में इंटर स्कूल खरीक की टीम ने मारी बाजी

खेल

नवगछिया : बिहार प्रतिभा खोज मशाल के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र खरीक (बीआरसी) के बैनर तले आदर्श उच्च विद्यालय तुलसीपुर यमुनियां के मैदान पर चल रहे दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 16 के कबड्डी प्रतियोगिता में लड़का और लड़की की टीम इंटर स्कूल खरीक का दबदबा रहा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि, अंडर 14 में लड़का टीम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगड़ी और लड़की टीम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादपुर की टीम विजेता बनी। वहीं, अंडर 16 के लॉन्ग जंप में हाईस्कूल बहत्तरा के छात्र सूरज कुमार और लड़की में महर्षि मेंही उच्च विद्यालय अठगामा की छात्रा नेहा कुमारी और अंडर 14 के लॉन्ग जंप में लड़का में मध्य विद्यालय खरीक बाजार के छात्र अर्जुन आनंद एवं लड़की में महर्षि मेंही उच्च विद्यालय अठगामा की छात्रा राधिका कुमारी प्रथम स्थान पर रही।

वहीं, प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु एवं बीपीआरओ सह बीईओ नागेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।