बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड के चकरामी गंगा दियारा में सोमवार को नदी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, भवानीपुर ओपी के दरोगा मुकेश कुमार सिंह, बसंत कुमार ने पुलिस जवानों के साथ गंगा दियारा में दिनभर बदमाश कन्हैया चौधरी व पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गंगा दियारा में पुलिस जवानों के साथ तीनों पुलिस अधिकारी ने दिनभर कैंप किया। पुलिस पदाधिकारी ने किसानों ने कहा कि अपराधी का डटकर मुकाबला कीजिए। कोई अपराधी यदि परेशान करता है उसके बारे में सूचना दीजिए।
कन्हैया की हत्या की उड़ती रही अफवाह
सोमवार की अहले सुबह सोनवर्षा के कुख्यात बदमाश कन्हैया चौधरी के हत्या की अफवाह आग के तरह पूरे इलाके में फैल गयी। कोई नारायणपुर के चकरामी दियारा में कन्हैया के पुलिस द्वारा एनकाउंटर की बात तो कोई गैंगवॉर में कन्हैया के मारे जाने की बात कर रहा था। लेकिन पुलिस ने इसे अफवाह बताया।

रविवार को भी नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में सोनवर्षा दियरा, विक्रमपुर दियारा और नारायणपुर प्रखंड के चकरामी दियारा और जहाज घाट नारायणपुर तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया था। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया हत्या कि खबर अफवाह है। पुलिस कन्हैया को पकड़ने को छापेमारी कर रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
