नवगछिया बाजार में कंटेनमेंट जोन के नियमों का उल्लंघन करते हुए दो दुकानों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. नवगछिया थाने में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक श्रीकांत चौधरी ने गश्त के दौरान रसलपुर ढाला के पास विवेकानंद यादव के मिठाई की दुकान को खुला पाया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर ही पुलिस पदाधिकारी ने दुकान को सील कर दिया और उक्त पदाधिकारी के ही लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर नवगछिया के थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करते हुए नवगछिया महाराज जी चौक पर चंदा मामा नाम की कपड़े की दुकान को खुला देखा गया. दुकान के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.


