एससी एसटी के सदस्य उतरे सड़क पर, एनएच 31 को किया जाम, ट्रेनों की थी धीमी रफ्तार-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : एससी एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद के दौरान, सोमवार को रंगरा थाना क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में एससी एसटी एक्ट के सदस्यों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया. इसके अलावा बंद समर्थकों ने थाना क्षेत्र के मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. जिससे कि एनएच 31 सड़क मार्ग पर 4 घंटे तक आवागमन बाधित हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके फलस्वरुप दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. जाम के कारण लोगों को आवागमन में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना मिलने पर रंगरा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम एवं रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे

लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम को हटाया गया. इसके बाद सड़क मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका. आंदोलन कर रहे लोग सुप्रीम कोर्ट एवं सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के खुलेआम नारेबाजी कर रहे थे.

कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान नवगछिया रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें रद्द रहीं. जिसमें की 55221 सवाड़ी गाड़ी रद्द रहीं तो , वहीं महत्वपूर्ण ट्रेन लेट भी थी 15528 मुजफ्फरपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 12 : 10 में है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 9 घंटे विलंब से चल रही है. 12487 आनंद विहार जोगबनी एक्सप्रेस का नवगछिया स्टेशन पर पहुंचने का समय 3:49 में है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 16 घंटे विलंब से चल रही है. 1 2506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस का नवगछिया स्टेशन पर आने का समय 2:52 में है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 19 घंटे विलंब से चल रही है. 55223 सवारी गाड़ी का नवगछिया स्टेशन पर पहुंचने का समय 13:36 है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 3 घंटा विलंब से गई.

55537 सवारी गाड़ी नवगछिया स्टेशन पर पहुंचने का समय 9:47 में है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 5 घंटे विलंब से चल रही है. 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पर पहुंचने का समय 11:45 में है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 6 घंटे विलंब से गई. 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस का नवगछिया स्टेशन पर पहुंचने का समय 11:40 है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 20 घंटे विलंब से चल रही है. वहीं हाटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार से जो चली वो बिहपुर स्टेशन तक ही रह गई और वो ट्रेन वापस कटिहार की ओर घूम गई. 55224 सवाड़ी गाड़ी खगड़िया स्टेशन तक ही रह गई है. 28181 टाटा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी से कटिहार तक नहीं गई. 28182 टाटा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार से बरौनी तक वापस नहीं गई है. जिससे नवगछीया स्टेशन से यात्रा कर रहे यात्रीगणों को काफी परेशानियों हो रही थी. जिससे कई यात्री स्टेशन पर ट्रेनों की पुछताछ के लिए भटक रहे थे.