नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों में बहार से आए अबतक कुल 1997 लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच के उपरांत बाहर से आए सभी व्यक्तियों में 1808 व्यक्तयों को होम कोरोटाइन किया गया है. जबकि 189 व्यक्तयों को सरकारी भवन में शिफ्ट कर कोरोटाइन किया गया है. नारायणपुर प्रखंड में कुल 278 लोग बाहर से आए है जिनमे सभी की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है. इसमें 268 लोगो को होम कोरोटाइन एवं 10 लोगो को सरकारी भवन में कोरोटाइन किया गया है. बिहपुर प्रखंड में कुल 366 लोग बाहर से आए है जिनमे सभी की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है. इसमें 319 लोगो को होम कोरोटाइन एवं 47 लोगो को सरकारी भवन में कोरोटाइन किया गया है. खरीक प्रखंड में कुल 295 लोग बाहर से आए है जिनमे सभी की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है. इसमें 200 लोगो को होम कोरोटाइन एवं 95 लोगो को सरकारी भवन में कोरोटाइन किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया प्रखंड में कुल 426 लोग बाहर से आए है जिनमे 287 की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है. इसमें 426 लोगो को होम कोरोटाइन किया गया है. इस्माईलपुर प्रखंड में कुल 107 लोग बाहर से आए है जिनमे सभी की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है. इसमें 99 लोगो को होम कोरोटाइन एवं 8 लोगो को सरकारी भवन में कोरोटाइन किया गया है. गोपालपुर प्रखंड में कुल 336 लोग बाहर से आए है जिनमे सभी की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है. इसमें 307 लोगो को होम कोरोटाइन एवं 29 लोगो को सरकारी भवन में कोरोटाइन किया गया है. रंगरा चौक प्रखंड में कुल 189 लोग बाहर से आए है जिनमे सभी की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई है. सभी लोगो को होम कोरोटाइन किया गया है.

– एसडीओ ने बिना आदेश के घूम रहे पांच वाहनो को पकड़ा, किया जुर्माना
नवगछिया शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शहर को सील किए कर दिए जाने के बावजूद भी दो पहिया वाहन चालक गतिविधि कर रहे थे. सोमवार को शहर के निरीक्षण के दौरान एसडीओ मुकेश कुमार ने पांच दोपहिया वाहन चालकों को बिना किसी आदेश के गतिविधि करते हुए पकड़ा. वाहन को पकड़ने के बाद उन्होंने सभी वाहनो को नवगछिया पुलिस के हवाले कर दिया. नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि सभी पकड़े गए वाहनों से एक एक हजार रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया है. सभी पांचों वाहनों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है.
– पोर्टल न्यूज चैनल पर कोरोना मरीज की गोपनीयता उजागर करने एवं गलत न्यूज प्रसारित करने पर प्राथमिकी दर्ज
नवगछिया : गलत न्यूज़ प्रसारित करने एवं कोरोना संक्रमित मरीज के नाम की गोपनीयता को उजागर करने के मामले में नवगछिया थाना में एक पोर्टल न्यूज़ चैनल के एंकर सहित उनके सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसकी जानकारी नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने देते हुए बताया है कि एक पोर्टल न्यूज़ चैनल है. उक्त चैनल के एंकर सहित अन्य सहयोगी के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि उनके चैनल के द्वारा नवगछिया में मिले कोरोना मरीज के नाम को प्रकाशित किया गया था साथ ही उनसे संदर्भित गलत न्यूज भी चलाया गया था. जबकि कोरोना पीड़ित मरीज के नाम की गोपनीयता रखी जाती है लेकिन इसके बावजूद भी उनके द्वारा उनका नाम प्रसारित किया गया. जिसके आलको में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई.

