नारायणपुर। जयपुर चुहर पूरब पंचायत वार्ड संख्या छह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण बुधवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने किया। सामुदायिक भवन में चल रहे केंद्र के दीवार पर बच्चे को जानने के लिए कोई तस्वीर नहीं देख एसडीओ भड़क उठे। सेविका को फटकार लगाई तो सेविका ने बताया कि केंद्र 99 का मुझे प्रभार मिला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहा का भी निरीक्षण किया। जहां मध्याह्न भोजन बंद रहने का कारण प्रधानाध्यापक विनोद कुमार से पूछा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक सप्ताह पहले चावल नहीं रहने पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया लेकिन अबतक नहीं मिला है।
एसडीओ ने कहा कि वरीय पदाधिकारी से बात कर जल्द समाधान होगा। पंचायत की जल नल योजना सहित अन्य योजनाओं की भी एसडीओ ने जांच की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार, अजय कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

