नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भट्ठा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि नारायणपुर की ओर से आ रहे एक हाईवा ने संतुलन खो दिया और पिकअप वाहन से टकरा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का एक तरफ का डाला पूरी तरह उखड़कर सड़क पर जा गिरा, वहीं पिकअप पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लोड डिब्बे सड़क पर बिखर गए। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन भागलपुर से सामान लोड कर खगड़िया की ओर जा रही थी।
राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में पिकअप चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। वहीं घटना के बाद हाईवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-31 पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन व सामान को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
इस संबंध में झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को पुलिस निगरानी में रखा गया है। पिकअप मालिक के आवेदन के आलोक में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
