नवगछिया : एनएच 31 पर बेटे को लाने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत..

Crime Reoprts

नारायणपुर : प्रखंड के इंदिरा मंच चौक पास एनएच 31 पर सोमवार की शाम छः बजे बिहपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर भवानीपुर व बिहपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की पहचारन खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र रूपेश कुमार ठाकुर(27 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे। परिजनों ने रो-रोकर बताया कि कि मृतक तुलसीपुर जमुनिया से बाइक से नारायणपुर बहन के यहां से अपने बेटे को लाने जा रहा था।

इसी दौरान एनएच 31 पर साइड में खराब बस किनारे लगे पत्थर से टकराई और हेल्मेट नहीं पहने रहने के कारण सिर में चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना नारायणपुर प्रखंड के बिहपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए बाइक को बिहपुर पुलिस थाने ले गई। मौके पर भवानीपुर थाना के पीएसआई राहुल कुमार, एएसआई मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज..

नारायणपुर : प्रखंड के भवानीपुर गांव निवासी मो अमजद अली ने गांव के अंकित कुमार, आशीष कुमार, अंगद कुमार, पवन साह व मुरारी साह पर मारपीट, गाली-गलौज व छिनतई का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।