बिहपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान धरमपुरत्ती पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी स्व. महेंद्र चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र संजीव चौधरी के रूप में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में संजीव चौधरी का दायां पैर टूट गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

