नवगछिया : एनएच 31 पर तीन ट्रक एक के बाद एक की भिड़ंत, चालक सहित तीन घायल -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के श्री ईट भट्ठा के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर सिलसिलेवार रूप से तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए. घटना शनिवार की देर रात्रि की बताई जाती है. घायलों में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत संझा निवासी चालक मणिकांत यादव (30) पिता मुकेश यादव, खलासी आशीष कुमार यादव (17) पिता रंजीत यादव दोनों एक ही गांव के बताए जाते हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं दूसरी ओर दूसरे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक पूर्णिया जिला अंतर्गत रुपौली थाना क्षेत्र के गोखली टोला निवासी रंजीत कुमार मंडल (35) पिता डोमन मंडल मुख्य रूप से शामिल है. दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस द्वारा रंगरा पीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पाकुर से गिट्टी लादकर पूर्णिया की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान श्री ईट भट्टा के समीप आगे का टायर फट गया जिसके फलस्वरूप ट्रक अनियंत्रित हो गया वहीं विपरीत दिशा से आ रही दूसरे ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इसके बाद पीछे चल रहे एक अन्य ट्रक ने भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में धक्का मार दिया.

आधे घंटे बाद कुरसेला से नवगछीया की ओर जा रही पिकअप वैन ने कोहरे की वज़ह से दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में एक बार फिर से पिछे से जोरदार तरीके से धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद रंगरा पुलिस ने चारों दुर्घटना ग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में ले लिया. इस दौरान लगभग घंटे भर एनएच 31 सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. इसके बाद पुलिस द्वारा क्रेन मंगाकर चारों गाड़ियों को दुर्घटनास्थल से हटाया गया.