नवगछिया : एक दुकान में नकली पुदीन हरा बेची जा रही, थाने में प्राथमिकी दर्ज -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर कहरटोली गांव से पुलिस ने मंगलवार को एक नामी गिनामी कंपनी की नकली पुदीन हरा औषधि जब्त की है। कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता कुमार दयाशंकर को गुप्त सूचना मिली थी कि कहारटोली की एक दुकान में नकली पुदीन हरा बेची जा रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी सूचना पर छापेमारी की गई, जहां नुखो राम की दुकान से नकली पुदीन हरा की 30 एमएल का 1280 शीशी, पुदीन हरा का स्टीकर सटा 325 खाली शीशी, 13620 स्टीकर, पांच सौ एमएल केमिकल से भरी बोतल की बरामदगी हुई।

जांचकर्ता के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।