नवगछिया : एक दिवसीय गैर आवासीय चहक कार्यक्रम आयोजित

EVENT

नारायणपुर। मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बीरबन्ना, नारायणपुर के ज्ञान भवन में चहक कार्यक्रम का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशिक्षण में नारायणपुर प्रखंड के सभी 66 प्रारंभिक विद्यालयों के वर्ग 1 के लिए नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति सहज बनाना है।

इसके लिए बच्चों के बीच अपनापन विकसित करने के साथ-साथ शिक्षकों को खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना है। प्रशिक्षण में डीईओ संजय कुमार की गरिमामय उपस्थिति हुई। प्रशिक्षक रवि कांत शास्त्री एवं मास्टर ट्रेनर ज्योति कुमार, लीना भारती एवं महेश्वरी प्रसाद केसरी उपस्थित रहे।