नवगछिया : एक गांव की 13 साल की किशोरी के साथ 60 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म

Crime Reoprts

रंगरा/गाेपालपुर | गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की किशोरी के साथ 60 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। वृद्ध ने उसके साथ उस वक्त जबरदस्ती की जब किशोरी अपने बासा पर अकेली थी। इसी दौरान खेत में काम कर रहे वृद्ध बारिश से बचने के लिए बासा पर गया और फिर घटना को अंजाम दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने किशोरी का इलाज गांव के ही एक डॉक्टर से करया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पकरा गांव निवासी आरोपी पिछो उर्फ पिछड़ा मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को नवगछिया महिला थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। शनिवार को उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी पिछो उर्फ पिछड़ा मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।