नवगछिया : घटना के लगभग 4 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में गांव का पता चल गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी में नाव मिली है. रेस्क्यू टीम के सदस्यों का कहना है कि नाव पर कोई भी सामान या किसी भी व्यक्ति के फंसे होने का आभास नहीं मिला है. नाव पर सवार लोगों ने जानकारी दी है कि नाव पर कुल 20 से 25 साइकिल और दो मोटरसाइकिल लोड किया गया था. एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सात साइकिल को घटना स्थल के पास से ही निकालने में सफलता हासिल की है. दूसरी तरफ दो मोटरसाइकिल में से एक मोटरसाइकिल घटना के तुरंत बाद निकाला गया था. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मोटरसाइकिल तीनटंगा करारी के वरुण साह की थी. पहली बार जब नाव तट की ओर झुकी उसी समय अरुण साह मोटरसाइकिल के साथ तट की ओर गिर गए थे. बाद में ग्रामीणों की सहायता से अरुण साह की मोटरसाइकिल को गंगा नदी से निकाला गया. रेस्क्यू टीम ने करीब 25 कुदाल भी गंगा नदी से बरामद किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिलाधिकारी ने कहा
भगालपुर के जिला अधिकारी प्रणव ने कहा कि घटना के तुरंत बाद एसडीआरफ कि टीम को मौके पर भेजा गया. स्थानीय पदाधिकारियों के साथ गोपालपुर पीएचसी को भी अलर्ट किया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि नाव खुले से पहले ही दुर्घटना का शिकार हो गई थी. उन्होंने कहा कि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं लेकिन इसके लिए प्रशासनिक पुष्टि की जा रही है. उक्त नाव से पहले भी दो बार 12 सीट बहियार जा चुकी थी. उस पाद पहुंचे लोगों की भी पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर दर्शनिया गंगा घाट चिन्हित नहीं है. जिलाधिकारी ने कहा कि नाव पर कितने लोग सवार थे इसके लिए ग्रामीण अलग-अलग तरह की बात कर रहे हैं लेकिन उनका अनुमान है कि नाव पर 35 से 40 लोग सवार थे.

घटनास्थल पर सांसद, विधायक गोपाल मंडल सहित विभिन्न दलों के पहुंचे नेतागण
प्रतिनिधि गोपालपुर – घटनास्थल पर सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक गोपाल मंडल, राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार यादव, राजपा प्रत्याशी संजीव चौधरी उर्फ झाबो, लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार भारती, जिला पार्षद विपिन मंडल, प्रमुख पति मुकेश सिंह, उप प्रमुख दयानंद यादव वगैरह पहुंचे. तिनटंगा करारी पंचायत के मुखिया गिरिधारी पासवान ने बताया कि खेती का समय होने के कारण नाव से अन्य दिनों की तरह बडी संख्या में महिलायें व किसान नाव से आते व जाते हैं. नाव पर क्षमता से अधिक लोग चढ जाने के कारण हादसा हो गया है. जिसमें बडी संख्या में हमारे गांव के लोग काल कलवित हो गये.
