नवगछिया : एकादश अभिषेकात्मक महारूद्र यज् शुरू.. शिव महापुराण कथा मंच का उदघाटन

EVENT

नवगछिया नगर परिषद स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में एकादश अभिषेकात्मक महारूद्र यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को  स्वामी आगमानंद महाराज, महंत सिया वल्लभ शरण महाराज जी व महंत नवल किशोर दास जी ने प्रथम अभिषेक कर यज्ञ का शुभारंभ किया। वहीं दूसरी तरफ शिव महापुराण कथा मंच का भी उदघाटन परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज, स्थानीय महंत परम पूज्य सिया वल्लभ शरण महाराज, बिहपुर ठाकुरबाड़ी के महंत नवल किशोर दास एवं देवघर से आए हुए श्री राम कथा के कथावाचक महेंद्र पांडे ने संयुक्त रूप से किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिव महापुराण कथा के मंच से स्वामी आगमानंद महाराज जी ने कहा कि रुद्रहृदयोपनिषद में बताया गया है कि, ‘सर्वदेवात्मको रुद: सर्वे देवा: शिवात्मका’. इसका अर्थ है कि रुद्र सभी देवताओं की आत्मा में उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा में। यही कारण है कि रुद्राभिषेक करने से इसका शीघ्र फल प्राप्त होता है और तमाम परेशानियों से लेकर ग्रह दोष भी दूर होते हैं।