नारायणपुर : झंडापुर थाना क्षेत्र के सहोरी गांव में एक महिला को पड़ोसियों ने ईंट से भारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल महिला का इलाज बिहपुर सीएचसी में चल रहा है। मामले को लेकर पीड़िता रीना देवी पति संजू कुमार सिंह ने पड़ोसी सोनू कुमार, निरंजन सिंह, सोनी कुमारी, रेखा कुमारी, अंशु कुमारी, सुलेखा देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि 22 मई की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मैं अपने दरवाजे पर खड़ी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी दौरान अचानक आरोपियों ने मुझ पर ईंट से हमला कर दिया। इससे मैं बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गई। रीना देवी के चेहरे पर गहरे जख्म हैं। शरीर के अन्य अंगों पर भी चोट के निशान हैं।
उसने 50 हजार रुपए और सोने के गहने छीनने का भी आरोप लगाया है। झंडापुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

