नवगछिया : इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर

गोपालपुर

नवगछिया। नवगछिया में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटे मे गंगा नदी के जलस्तर में दस सेंटीमीटर वृद्धि के साथ शनिवार की सुबह इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 34 सेंटीमीटर ऊपर अर्थात 31.94 मीटर पर बह रही है। जल संसाधन विभाग के अभियंता ने बताया स्परों पर पूरा दवाब बना हुआ है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानी दास टोला में शुक्रवार की शाम को एक दर्जन से अधिक घर के गंगा नदी में समा गए। लगातार कटाव से जल संसाधन विभाग भी अब वहां पर फ्लड फाइटिंग किए जा रहे कार्य से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस्माईलपुर में कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी होने से स्कूलों में पानी प्रवेश कर गया है।

ऐसे में इस्माईलपुर में इसी सप्ताह से विद्यालय बाढ़ की छुट्टी के कारण बंद हैं। इस्माईलपुर के अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि तटबंध और गांव का हम लोगों ने जायजा लिया है। तटबंध के बाहर गांव में पानी आने की जानकारी है हम लोगों ने कुछ जगहों पर नाव की व्यवस्था किया है जरूरत के तहत वहां पर नाव चलाया जाएगा।