नवगछिया : इस्माईलपुर दियारा में शनिवार को फसल लूट का विरोध करने पर अपराधी ने किसान पर गोली चला दी, जिसमें किसान बाल-बाल बचा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किसान जगरनाथ मण्डल ने पुलिस को शिकायत की है कि चार-पांच लोग रोज उसके खेत से जबरन चारा काटकर ले जाते हैं। शनिवार को जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने चोली चला दी।
वहीं इस्माईलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक किसान ने आकर अपराधियों द्वारा जबरन फसल पर कब्जा करने और गोली चलाने की शिकायत की है। सोमवार को जाकर उस मामले को देखेंगे। किसानों की फसल सुरक्षित उसके घर पहुंचेगी चाहे इसके लिए जो भी करना पड़ेगा।

दहशत में दियरा के किसान लगाई सुरक्षा की गुहार :
इस्माईलपुर दियारा के किसान दहशत में हैं कि उनलोगों फसल कैसे घर आएगा। किसानों ने डर के मारे नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हमलोगों ने खून पसीना एक कर फसल तैयार किया है जिसे अपराधी जबरन काटकर ले जा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो हमलोग भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। किसानों ने फसल सुरक्षित घर पहुंचवाने की मांग प्रशासन से की है।
