नवगछिया: जिले के 16 में 14 प्रखंडों में बाढ़ से त्राहिमाम की स्थिति पैदा हो गई है। गंगा उफान पर है, नवगछिया में गंगा ने प्रलयंकारी रूप धारण कर लिया है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से सबसे अधिक तबाही नवगछिया अनुमंडल में है, इस्माइलपुर प्रखंड तो पहले ही बाढ़ के पानी से घिरा था, अब गोपालपुर प्रखंड भी प्रभावित हा़े गया है। नवगछिया अनुमंडल में हर तरफ बाढ़ व कटाव से त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। गंगा के जलस्तर में जारी वृद्धि और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई है। वर्ष 2016 में गंगा का जलस्तर सर्वोच्च 33.45 सेंटीमीटर गया था। वर्तमान में नदी उक्त स्तर से महज 35 सेंटीमीटर नीचे 33.10 सेंटीमीटर पर बह रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जो खतरे के निशान 31.40 से एक मीटर 50 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 12 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, वहीं कहलगांव में गंगा का जलस्तर 32:05 मीटर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 31:09 मीटर है। इस्माइलपुर बिंद टोली रिंग बांध के स्पर संख्या छह एन के आप स्ट्रीम में शुक्रवार की संध्या चार बजे से भीषण कटाव शुरू हो गया है। कटाव शुरू होने से गोपालपुर प्रखंड के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।


कटाव की खबर से गोपालपुर के सैदपुर सहित तटवर्ती गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। कटाव की सूचना पर जल संसाधन विभाग की टीम बचाव कार्य में जुटी है। कटाव रोकने के लिए एनसी, बॉस का बंडल, गेबियन, जियो बैग को डालकर नोज को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर यह कटाव नहीं रुका, तो रंग रिंगबांध पर भी खतरा बढ़ जाएगा।। बिहपुर के नरकटिया नन्हकार जमींदारी बांध पर नरकटिया गांव के पास स्थिति गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को भी कटाव जारी रहा है। रोकने का कार्य जारी है। बांध का स्थिति चिंताजनक है, किसी भी समय ध्वस्त हो सकता है। सुल्तानगंज और अकबरनगर में कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। भागलपुर-कहलगांव मार्ग एनएच-80 पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप है। सबौर से आगे एनएच-80 पर घोषपुर और मसाढू डायवर्सन के पास पानी के दबाव है। मसाढू डायवर्सन के नीचे शुक्रवार को पूर खोखला हो गया है, नीचे से तेज रफ्तार में पानी बह रहा है।

गूगल की आशंका, जिले में होगी भारी बारिश
नवगछिया | भागलपुर व नवगछिया सहित आसपास के इलाकों को गूगल ने शुक्रवार को लाल घेरे में ले लिया है। मालूम हो कि पिछले दिनों गुगल के एक अधिकारी ने इलाके का दौरा किया था। इसके बाद से गूगल इस इलाके पर लगातार अध्ययन कर रहा है। कुछ जानकार लोगों ने बताया कि गूगल ने अलर्ट जारी कर यह संकेत दिया है कि नवगछिया और भागलपुर का इलाका एक तरफ बाढ़ के चपेट में है, तो दूसरी तरफ शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार को यहां भारी वर्षा होने वाली है।
गोपालपुर गोसाईं गांव जमींदारी बांध की स्थिति भी गंभीर, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
नरकटिया नन्हकार जमींदारी बांध पर शुक्रवार को अहले सुबह सुबह से हो रही बारिश का असर बचाव कार्याें पर पड़ा। बारिश में ही किसी तरह कार्य किए जा रहे है। इसी बांध में रामनगर गांव के पास दोपहर में एक एक बांध से रिसाव तेज हो गया। रिसाव की सुचना जैसे ही रामनगर के ग्रामीणों को लगा मौके पर पहुंच बोरा में मिट्टी डालकर रिसाव बंद किया गया। लेकिन चिंता जनक स्थिति बनी हुई थी। गोापलपर के गोसाईं गांव जमींदारी बांध की स्थिति गंभीर है। प्रशासन स्तर से सुरक्षा बढ़ा दी है। अनुमंडल के नए इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। तेतरी, जाह्नवी चौक से पीडब्ल्यूडी रोड पर बाढ़ का पानी ओवर फ्लो कर गया है, तो छोटी परबत्ता के पास 14 नंबर सड़क ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गई है। रिसाव से सड़क के बीचो-बीच सुराख बना लिया है। यहां प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है।
