भागलपुर। इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में इस बार कई बदलाव दिखेंगे। नवगछिया में पहली बार बूथ बनाया जायेगा। इस कारण वहां के व्यापारियों को आने-जाने की समस्याएं नहीं होगी। आनंद चिकित्सालय रोड स्थित कार्यालय व नवगछिया में 21 मार्च हो चुनाव होना है। जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चुनाव संपन्न होगा। चुनाव उपसमिति के संयोजक गिरधारी लाल केजरीवाल ने बताया कि उनका मकसद है साफ-सथुरा चुनाव हो, ताकि किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी नहीं हो। नवगछिया के व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए पहली बार वहां बूथ बनाया गया है। चुनाव पदाधिकारी के सदस्य की निगरानी में वोट पड़ेंगे। उसके बाद बक्शा में भरा मतपत्र गिनती के लिए भागलपुर लाया जायेगा। शाम पांच बजे से मतपत्र की गिनती शुरू होगी। फिर परिणाम घोषित किये जायेंगे। कार्यसमिति की नवनिर्वाचित 24 सदस्यों की बैठक 28 मार्च को होगी और इसी दिन चैंबर संविधान के अनुसार नये पदाधिकारियों का निर्वाचन व स्वागत होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वैसे व्यापारी जो आजीवन सदस्य हैं उनको सालाना शुल्क 250 रुपये जल्द जमा करना होगा। अन्यथा उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं मिल पायेगा। महासचिव रोहित झुनझुनवाला ने बताया कि चैंबर की टीम ऐसे सदस्यों के पास जाकर व फोन कर उन्हें शुल्क जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि वह वोट डाल सके। उन्होंने बताया कि भागलपुर में लगभग 11 सौ वोटर हैं। चुनाव के वक्त इसकी संख्या घट-बढ़ सकती है। इसके अलावा महिलाओं की भागीदारी भी काफी अधिक है। 40 से अधिक महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

1954 में भागलपुर का चैंबर की हुई थी स्थापना:
उपाध्यक्ष अजीत जैन व पूर्व सचिव अमरनाथ गोयनका ने बताया कि भागलपुर में चैंबर की स्थापना 1954 को हुई थी। उस समय सर्वसम्मति से अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य चुने जाते थे। 1995 के बाद वोटिंग की प्रक्रिया हुई। वहीं अभिषेक जैन ने बताया कि नवगछिया में सदस्यों की संख्या 80 हो गयी है। इसीलिए वहां बूथ बनाया गया है।
