नवगछिया : आशुतोष पाठक हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

सूचना/खबरे

बिहपुर के मड़वा निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष पाठक हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी सह बिहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष रणजीत कुमार की अबतक न गिरफ्तारी हुई और न ही बर्खास्तगी। इससे युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जो किसी भी समय बड़ी आंदोलन में तब्दील हो सकता है। मंगलवार को मड़वा गांव स्थित मिडिल स्कूल में युवाओं ने एक बैठक की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें कहा गया कि आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। अगर दो दिनों के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। इसकी शुरुआत थाने परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के साथ करेंगे।

वहीं, युवाओं ने यह भी कहा कि अबतक पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार का सरकारी मुआवजा नहीं दिया गया है। जो प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। इस मौके पर नवनीत झा, संजय झा, पियूष झा, गोपाल चौधरी, सूरज पाठक, अक्षय पाठक, विक्की मिश्रा, रिक्की मिश्रा, हैप्पी आनंद आदि मौजूद थे। बता दें कि बीते 24 अक्टूबर को पुलिस की पिटाई से इंजीनियर की मौत हो गई थी।