नवगछिया : आर्थिक तंगी से परेशान होकर कर ली आत्महत्या.. परिजनों का रो कर बुरा हाल

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी स्व चन्द्रदेव यादव के पुत्र बमबम यादव (32) ने सोमवार शाम रसलपुर स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को लेकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की है. परिजनों का कहना है बमबम ऑटो चलाने का काम करता था , बीते कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था.

मदद की आस में कई दिनों से घूम रहा था, सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. वही घटना के बाद परिजनों का रो कर बुरा हाल है. बमबम अपने पीछे पत्नी , दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया.