नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर शुक्रवार देर रात दो वाहनों की भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा नारायणपुर बस स्टैंड से करीब आधा किलोमीटर पश्चिम में हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहा केला लदा ट्रक एक अन्य वाहन से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे चालक और खलासी अंदर फंस गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

घायलों की पहचान भागलपुर के कहलगांव रानीपुर निवासी अंकित कुमार झा (पिता – मनोज झा) और बिहार शरीफ निवासी दिनेश कुमार यादव (पिता – धनिक लाल) के रूप में हुई है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पलटे हुए ट्रक से केले सड़क पर बिखर गए, जिससे सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
