नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुश्रवण समिति के सदस्यों से पीडीएस से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा हुई. बैठक में सदस्यों ने बताया कि नवगछिया नगर पंचायत एवं इस्माइलपुर प्रखंड में बहुत से ऐसे लाभुको के पास राशन कार्ड है जो अपात्र है. वहीं जिन लोगो को राशनकार्ड की जरुरत है उसके पास राशनकार्ड नहीं है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंध में एसडीओ ने संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपात्र लाभुकों का राशन कार्ड अविलंब रद्द करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया उन लोगों को राशन कार्ड बनवाने हेतु आरटीपीएस पर संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन करने का निर्देश दिया. बैठक में सहायक गोदाम प्रबंधक को एसडीओ ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण खाता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बैठक में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को भी ससमय उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की जांच करने एवं खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाई जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में अशोक दादा, जिला परिषद नंदिनी सरकार, विपिन कुमार मंडल, त्रिपुरारी कुमार भारती, पारसनाथ साहू सहित सभी आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम सहायक व अन्य मौजूद थे.
