नवगछिया : आदर्श थाने के गेट के सामने बदमाशों ने महिला से छीना रुपए वाला झोला -Naugachia News

Crime Reoprts

आदर्श थाने के गेट के सामने दिन के 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने महिला का रुपए वाला झोला छीनकर फरार हो गए। रंगरा के भवानीपुर निवासी हरी लाल यादव की प|ी रीता देवी भवानीपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 28 हजार रुपए की निकासी कर नवगछिया बाजार में सामान खरीदने जा रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला बैंक से पैदल ही आदर्श थाने के गेट तक पहुंची थी कि उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से रुपए वाला झोला छीन लिया और तेजी से भाग निकले। घटना के बाद महिला ने नवगछिया थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर छिनतई का मामला दर्ज किया है। एसपी निधि रानी ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।