नवगछिया : आज संपत्ति विवाद में चाचा ने दो साल के भतीजे को गला घोंटकर मार डाला -Naugachia News

ADVERTISEMENTS

बिहपुर के जामा मस्जिद के पास मोमिन टोला वार्ड नंबर 12 में मंगलवार को चाचा ने दो वर्षीय भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लाकर मां की गोद में देकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मासूम की मां रेशमी खातून ने बताया कि सुबह 10 बजे देवर मोहम्मद तौहीद आया और कहा दीजिए बाबू को घुमाकर लाते हैं। इसके बाद बच्चे मोहम्मद अरमान को लेकर सर्वोदय फील्ड की तरफ चला गया। करीब एक घंटे बाद उसे लाकर गोद में दे दिया और फरार हो गया। मासूम की मां ने कहा कि पहले भी देवर ने कई बार बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि परिवार वाले मुझे घर से भगाते हैं। कहते हैं तुम्हारा यहां कुछ नही हैं भाग जाओ।

बता दें कि रेशमी खातून के पति कि मौत करीब तीन साल पहले ही हो गयी थी। परिवार वाले रेशमी को संपत्ति में हिस्सा नही देना चाहते थे। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार और दारोगा योगेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।