नवगछिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में एक मार्च से आउटसोर्सिंग एजेंसी ने भर्त्ती मरीजों का खाना बंद कर दिया है। सूचना पर रोगी कल्याण समिति से भोजन दिया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने बताया कि यह जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि सीएचसी गोपालपुर में प्रतिदिन आधे दर्जन से अधिक महिलाएं प्रसव के लिए भर्त्ती होती हैं। बाबू टोला कमलाकुंड के सीएचओ सुमित कुमार पिछले तीन महीने से बिना किसी सूचना के गायब हैं। इसकी सूचना निबंधित डाक से उसके आवासीय पते पर भेजने के बावजूद परिजनों ने अबतक खोजबीन नहीं की है।
