नवगछिया : आईजी ने लगाई पुलिसकर्मियों को फटकार कहां तत्काल लगाएं पुलिस वाहनों में स्टैपनी-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी सुनील मानसिंह खोपड़े ने बुधवार को नवगछिया बाजार समिति स्थित पुलिस लाइन व नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आईजी बाजार समिति स्थित पुलिस लाइन पहुंचे. पुलिस लाइन के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी. फिर नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानों एवं पुलिस लाईन के सभी वाहनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिहपुर थाना की गाड़ी को देखा. गाड़ी तो ठीक थी लेकिन गाड़ी में स्टेपनी नहीं लगी थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– आईजी ने दिया निर्देश : पूरी तरह से दुरुस्त हो पुलिस का वाहन

,, किया निरीक्षण और प्रतिदिन पैरेड करने का भी दिया निर्देश

लगभग सभी थानों की गाड़ियों में स्टेफनी नहीं था. इस संबंध में उन्होंने थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए तत्काल गाड़ी में स्टेफनी लगाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान नवगछिया थाना की गाड़ी का बैकलाइट फूटा हुआ था. इस संबंध में उन्होंने नवगछिया थानाध्यक्ष को तत्काल इसे दुरुस्त कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान आईजी ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि पुलिस वाहन में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो इसका ध्यान रखा जाए. पुलिस वाहनों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हो.

इस दिशा में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वाहनों की जांच के बाद उन्होंने पुलिस लाइन के शस्त्रागार एवं शस्त्र की सफाई कक्ष का भी निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने लाइन कार्यालय में पुलिस लाइन के दस्तावेजों की जांच किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने नवगछिया एसपी निधि रानी को पुलिस लाइन में प्रतिदिन लाइन पैरेड कराने का निर्देश दिया. बाजार समिति स्थित पुलिस लाइन के निरीक्षण के बाद वे बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के निर्माण हो रहे भवनों को देखा. इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन निर्माण करा रहे इंजीनियर से बुला कर जानकारी ली. मौके पर उन्होंने नए पुलिस लाइन के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा कराने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया. मौके पर नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती आदि अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.