नवगछिया : अष्टमी पूजा के दिन मैया के मंदिरों माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ -Naugachia News

NEWS

नवगछिया : शारदीय नवरात्र के अष्टमी पूजा के दिन अनुमंडल के सभी माता के मंदिरों माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया है। तेतरी दुर्गा मंदिर, नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, नवगछिया रेलवे दुर्गा मंदिर, साहू परबत्ता दुर्गा मंदिर, नगरह दुर्गा मंदिर, बभनगामा दुर्गा मंदिर सहित अनुमंडल के सभी माता के मंदिरों में भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुमंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

चौक चौराहों पर पुलिस व दंडाधिकारी मौजूद दिखे। नवगछिया नगर व तेतरी दुर्गा मंदिर में मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। नवगछिया नगर के मेन रोड में जहां महाराज जी चौक व वैशाली चौक से आगे किसी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर निषेध लगा दिया गया था, वहीं तेतरी दुर्गा मंदिर में भी 14 नंबर सड़क पर मंदिर क्षेत्र से होकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिए गए हैं। मेले के दौरान पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। उधर, नारायणपुर में प्रसिद्ध शक्ति सिद्धपीठ भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में मैया को खोंइछा भरने के लिए महिलाओं की उमड़ पड़ी।

बभनगामा दुर्गा मंदिर में भक्ति जागरण का हुआ आयोजन

बिहपुर के बभनगामा दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय संस्कृति कार्यक्रम का आगाज सप्तमी पूजा से कर दिया गया है। भक्ति जागरण का उद्घाटन देर रात बिहपुर बीडीओ त्रिलोकीनाथ सिंह, पंचायत के पूर्व मुखिया त्रिवेणी चौधरी, सरपंच सह मेला कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। माता के भक्ति जागरण में कलाकारों के प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों पर भक्त खूब झूमे।

 नवगछिया दुर्गा मंदिर परिसर में श्राद्धलुओं का भीड़ उमड़ पड़ा।मंदिर परिसर आधुनिक साज सज्जा एवं फूलों की सजावट से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जो विशाल गुप्ता के द्वारा किया गया है काफी सराहनीय है, एवं माँ के अद्भुत छटा देखने को मिल रही है।वही संध्या में महा आरती की गई एवं नवगछिया के नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक रमण उर्फ़ टी एन यादव के सौजन्य से माता का भक्ति जागरण का भी आयोजन हुआ ।मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर ध्यान देते हुए पंडाल परिसर में बैनर लगा हुआ था।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे दुर्गा पूजा समिति के राम बालक यादव, अमिर साह, घनश्याम प्रसाद , पंकज कुमार भारती , डॉ अनंत विक्रम , पुरुषोत्तम कुमार ,ओम प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार,, विशाल गुप्ता, मनोज केजरीवाल, हिमांशु राजहंस, विवेकानंद चिक्कु, नवेन्दु ,राहुल ,चन्दन, रोहित ,डब्लू संजीव, समेत पूजा समिति के सदस्य लगे हुए हैं।