नवगछिया : अपहृत नाबालिक लड़की को पुलिस ने प्रेमी जोड़े के साथ नवगछिया से किया बरामद -Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनरचक गांव से अपहृत लड़की को शनिवार की देर रात ढोलबज्जा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर प्रेमी जोड़े के साथ बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष केदार झा ने बताया कि- बरामद लड़का ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरी दास टोला निवासी सुभाष मंडल के पुत्र अमन कुमार है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके साथ लड़की फरार हुई थी. लड़की के परिजनों ने 13 नवंबर को परबत्ता थाने में बहला-फुसला कर शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी संख्या- 108/19 दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. दोनों प्रेमी जोडे़ अभी नाबालिक हैं. जिसे नवगछिया से बरामद कर परबत्ता पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि- दोनों प्रेमी जोड़े ने पूछताछ में बताया कि वह अपना शादी रचाई कर बनारस भाग गए थे. वहां से आने के बाद फिर दोनों नवगछिया स्टेशन से होकर दिल्ली भागने के फिराक में थे. जहां से पकड़ कर पुलिस अभी रक्षा में रखा गया है. सोमवार को दोनों की मेडिकल परीक्षण के बाद व्यवहार न्यायालय नवगछिया को सुपुर्द किया जाएगा.