नवगछिया अनुमंडल स्थित गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया बाजार में 21 नवनिर्मित श्री श्री 108 सार्वजनिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर का उद्घाटन शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के द्वारा किया गया । इस अवसर पर आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में पंडित आचार्य कौशल जी बैदिक एवं उनके सहयोगी आचार्यों के द्वारा बैदिक मन्त्रोपच्चारण के साथ माँ कालिका का पूजन किया गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं कलाकारो एवं विद्वानों के द्वारा भजन एवं संगीतमय प्रवचन किया गया। स्वांमी आगमानंद जी महाराज ने अपने मुखारबिंद से अमृत कथा का रसपान कराये।मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ था वहीं सभी श्रद्धालु भक्तिकथा श्रवण का आनंद ले रहे थे। इस आयोजन को सफल बनाने में शिव शक्ति योग पीठ , माँ काली मंदिर समिति एवं समस्त पचगछिया ग्रामवासी लगे हुए थे।

23 अक्टूवर 2019 बुद्धवार को भागलपुर के जे एस गार्डन सूर्यलोक कॉलनी में भी स्वामी जी का संध्या 3 बजे से कथा वाचन होगा। उनके साथ उस कार्यक्रम में महान भजनकर्ता डॉ दीपक मिश्रा संगीतमय भजन एवं श्री मति कृष्णा मिश्रा जी का भी आशीर्वचन होगा।
