नवगछिया : अनुमंडल के सभी बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण बैंक बंद रही. हड़ताल में सरकारी बैंक के अलावे प्राइवेट बैंक भी बंद थी. बैंकों के बंद रहने के कारण शुक्रवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पैसे निकासी करने एवं जमा करने में आए लोगों को बैंक बंद रहने के कारण बिना पैसा जमा किए ही वापस लौटना पड़ा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैंकों के अलावे नवगछिया शहर एवं ग्रामीण इलाकों के एटीएम भी बंद थे. एटीएम बंद होने के कारण लोगों को पैसे निकासी में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा. नवगछिया आईडीबीआई बैंक के अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी बैंक हड़ताल पर हैं. हड़ताल में प्राइवेट बैंकों का भी भरपूर सहयोग मिला है. उन्होंने बताया कि हम लोगों का मुख्य मांग यह है कि हमलोगों का जो वेसडिविजन लंबित रहता है.

उसे सटल किया जाए. बैंक में बैंकिंग के अलावे बीमा व योजना से संबंधित जो कार्य कराए जाते हैं उनसे बैंक कर्मियों को मुक्त किया जाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बैंक में बैंकिंग ना होकर उनसे बीमा योजनाओं का कार्य करवाया जा रहा है. जिसे बैंक कर्मियों को मुक्त किया जाए. इसके अलावा बैंक कर्मियों के वेतन इनकरेजमेंट को लेकर भी हमारी मांगें रखी गई है. उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर सभी बैंक के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
