नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड के ञानी दास टोला के महादलित परिवारों के घर गंगा नदी में समाने सोमवार क संध्या कटाव शुरू हो गया है। मंडल टोला में कटाव का कहर पिछले तीन-चार दिनों से चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि महादलित टोला के बाद हम हमारे टोला में कटाव प्रारंभ हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विस्थापित परिवार विद्यालय के मैदान में खुले आसमान के नीचे रहने के विवश हैं। आज तक प्रशासनिक पदाधिकारियों ने हमलोगों की सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा।
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ कटाव का दो किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। जिस कारण कटाव पर नियंत्रण पाने में जल संसाधन विभाग के हाथ-पांव फूल रहे हैं। विभाग के अभियंताओं का कहना है कि बलुआही जमीन होने के कारण कटाव पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

