नवगछिया : अनुमंडल के अलग-अलग कंटेनमेंट जोन में पदाधिकारियों को किया गया अलर्ट

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न जगहों पर कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने पर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय द्वारा संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है और सभी कंटेनमेंट जोन में नोडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपालपुर प्रखंड के हरनाथचक, गोपालपुर राजपूत टोला, तीनटेंगा करारी, पचगछिया, करचीरा नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर 4 जगहों पर, नवगछिया में नवगछिया नगर परिषद बाजार क्षेत्र, इस्माइलपुर में जफरुदास टोला वार्ड नंबर 11, जय मंगल टोला, रंगरा चौक प्रखंड के भगवती टोला वार्ड नंबर 9, रंगरा बाजार के पूरब टोला में लाल देव ठाकुर के दुकान के पास, रंगरा बाजार के पश्चिम कौशल जैसवाल के आटा चक्की मिल के पास,

कुमारपुर वार्ड नंबर 4, भवानीपुर वार्ड नंबर 3, रंगरा गांव के वार्ड नंबर 8, बिहपुर में रेलवे स्टेशन के सामने ड्रॉप गेट पर, पीएचइडी ऑफिस के पास ड्रॉप गेट के पास, खरीक प्रखंड के गोद खरीक वार्ड नंबर 12 को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार ने नोडल पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है.