नारायणपुर। प्रखंड के बीरबन्ना चौक पास एनएच पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। भवानीपुर थाना एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने दोनों घायल को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी एम्बुलेंस से लाया। पूर्णिया के भिखारी साह व बेगूसराय के दीपक साह को पैर में चोट आई। दोनों को भागलपुर मायागंज रेफर किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
