बिहपुर। प्रखंड के अमरपुर निवासी उदयकांत सनगही ने बिहपुर थाने में जबरन काम रोकने, रंगदारी मांगने, छीनतई करने व जान मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया है। उसने रूबी देवी, शंकर सनगही, सत्यम सनगही, शिवम सनगही, सुंदरम सनगही, राकेश ठाकुर व रौशन सनगही को नामजद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोप लगाया कि उसकी पैतृक जमीन पर खेती करने के एवज में आरोपी पांच लाख रंगदारी मांगते हैं। 18 मार्च को खेत पर सुंदरम सनगही, रोशन सनगही व राकेश ठाकुर ने उसके साथ धक्का मुक्की क अंगूठी छीन लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
