नवगछिया : अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध कौशी मेला रंगरा प्रखंड के सहौरा गांव में बीते कई वर्षों से ग्रामीणों के द्वारा पौष पूर्णिमा के अवसर पर मां कौशल्या की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोलासपूर्वक मनाया जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर भव्य मेला लगाया जाता है। सोमवार को मां कौशकी कौशल्या का पट वैदिक मंत्रोचारण के साथ खुल गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय मेला का आयोजन शुरू हुआ।
मेला संरक्षक अशोक यादव ने कहा कि मां कौशकी कौशल्या के पूजन का विशेष महत्व है और मेला में महादंगल आकर्षण का केंद्र है। 14 और 15 जनवरी को महादंगल प्रतियोगिता है।

