25 nau 2011656 1645829564 1645829564 jpg 80

नवगछिया : कस्तूरबा की छात्राओं को महिला थानाध्यक्ष ने गुड टच बैड टच की दी जानकारी

EVENT

नवगछिया। पुलिस सप्ताह आयोजन के क्रम में आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रंगरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूनम कुमारी झा महिला थाना अध्यक्ष नवगछिया ने छात्र छात्राओं को गुड टच बैड टच, बाल विवाह, यौन शोषण, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा दहेज प्रथा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस क्रम में विवाह की सही उम्र क्या है के सही जवाब देने पर वैष्णवी एवं आंचल को पुरस्कृत किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा किसी भी छात्रा को कहीं भी कोई कठिनाई हो तो सीधे मुझे फोन करें। उन्होंने अपना फोन नंबर भी सभी छात्राओं को उपलब्ध कराया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला ने अनुरोध किया की बीआरसी एवं कस्तूरबा परिसर में गश्ती दल को भेजा जाए जिससे यहां असामाजिक तत्व बेवजह जमावड़ा लगाकर न बैठे रहें।

इस अवसर पर संचालक अरविंद कुमार झा, वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल, लेखापाल संजय कुमार, वार्डन लता मिश्रा शिक्षिका प्रियंका कुमारी, आदेशपाल संजीव कुमार गौरी प्रसाद सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद वाजिद बिहार बीआरपी रवीश कुमार सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।