नवगछिया : बज्रलेश्वरनाथ धाम में तीस दिवसीय सावन बहार महोत्सव का समापन

EVENT

बिहपुर । बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बज्रलेश्वरनाथ धाम में तीस दिवसीय सावन बहार महोत्सव का समापन हो गया। सोमवार को सावन माह के पांचवें और अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर, मंदिर कमेटी सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा, कमेटी के सदस्य चंदन चौधरी, गोपाल चौधरी और डब्लू राय आदि ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर यहां 25 हजार डाकबम समेत 75 हजार से अधिक महिला-पुरूष शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।

वहीं बिहपुर विधानसभा के विधायक ई. शैलेंद्र ने भी एनडीए के नेताओं-कार्यकर्ताओं और प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज लाल संग नन्हकार गंगाघाट से जल भरकर पैदल बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया।