बिहार चुनाव में तेजप्रताप के विरूद्ध चुनाव लड़ने की बात हो रही थी, लेकिन इन खबरों पर जल्दी ही रोक गई। लेकिन चुनावी रैलियों में ऐश्वर्या का इंतजार बिहार की जनता कर रही थी, वह पुरी हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौका था परसा में चुनावी रैली का, जहां तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपने पिता के लिए जनता से वोट की अपील की। ऐश्वर्या राय ने कहा कि वह अपील करने आईं हैं कि परसा की जनता उनके पिता चंद्रिका राय को वोट देकर जिताएं और नीतीश कुमार को फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनायें। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह परसा की जनता के बीच एक बार फिर से आएंगी। उन्होंने आगे कहा कि तीर छाप पर ही बटन दबाएं क्योंकि परसा की मान-सम्मान का बात है।


उधर चंद्रिका राय ने कहा कि लालू के राज में सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही होता था। मेरे साथ एक बार आए थे तो लोगों ने कहा कि सड़क खराब है, तो उन्होंने कहा कि सड़क बनवाओं कर क्या करोंगे कोई मारूती कार चलाना है। चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार मे बिजली को लेकर स्थिति खराब भी किसी तो पता ही नहीं चलता था कि कब बिजली आई और गई, बिजली सपना था। लेकिन नीतीश कुमार ने हर घर बिजली पहुंचाया। हमने 15 साल लालू और 15 साल नीतीश कुमार का शासन भी देखा।
