डीटीओ कार्यालय में अवैध तरीके से बैठे दो लोगों को डीएम प्रणव कुमार ने पकड़ा। दोनों के पास लाइसेंस और वाहनों के फिटनेस संबंधी 35 दस्तावेज मौजूद थे। डीएम ने पूछा तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इतने में बाहर से किसी कर्मचारी ने दोनों के दलाल होने की पुष्टि की और डीएम ने अपने गार्ड से दोनों को पकड़वा दिया। दोनों के खिलाफ डीएम के आदेश पर सीओ सोनू भगत ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोपहर 12.30 बजे डीएम प्रणव कुमार रूटीन जांच में निकले थे। ट्रेजरी, नजारत समेत अन्य विभागों में मुआयना करते हुए सीधे डीटीओ दफ्तर पहुंच गए। यहां एमवीआई के दफ्तर में इशाकचक पासी टोला के महेश साह और नाथनगर के महेंद्र साह बैठे थे। दोनों को देख डीएम ने पूछा तो दोनों बगलें झांकने लगे। स्थानीय कर्मचारियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।


इतने में किसी ने कह दिया कि दोनों दलाल हैं। वाहनाें के फिटनेस और लाइसेंस बनवाने का काम करते हैं। इतना सुनना था कि डीएम ने अपने गार्ड से कहा, दोनाें को पकड़ो। गार्ड ने तुरंत दोनों को दबाेच लिया। दोनों को डीएम ऑफिस लाया गया। दोनों के पास लाइसेंस और वाहनों के फिटनेस संबंधी दस्तावेज थे। उन्होंने दोनों के खिलाफ डीटीओ को एफआईआर करवाने के भी
निर्देश दिए।
