नवगछिया : डीआईजी विकास वैभव ने गुरुवार को नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपराधिक मामलों की समीक्षा की। डीआईजी ने नवगछिया में हाल के दिनों में हुए लूट व हत्या के मामले की कांडवार समीक्षा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपराधिक मामलों के प्रगति को उन्होंने देखा। जो भी कमी पाई इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने वैसे कांड जो संदिग्ध हैं, उन मामलों का भी जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस को मुसतैद रहने की नसीहत दी। मौके पर एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती मौजूद थे।

