नवगछिया। विमला देवी नेत्रालय गोशाला रोड नवगछिया के डॉ संदीप कुमार ने डिमाहा गांव के पंचायत कृषि कार्यालय में 148 नेत्र रोग के मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया। 31 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए विमला देवी नेत्रालय बुलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया तथा मरीजों के बीच मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी व ग्रामीणों ने सराहनीय सहयोग किया। मौके पर नेत्रालय के सहयोगी शोएब आलम, गौतम चौधरी व बिट्टू शर्मा की मौजूदगी देखी गई।
