झारी बने खरीक के प्रखंड प्रमुख और रीमा बनी बिहपुर की प्रमुख

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में चल रहे पंचायत समिति के प्रमुख की चुनाव प्रक्रिया में बुधवार को बिहपुर और खरीक प्रखंड की चुनाव प्रक्रिया नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह द्वारा कराया गया. बिहपुर की प्रखंड प्रमुख पद से रिमा देवी निर्वाचित घोषित हुई हैं जबकि खरीक प्रखंड प्रमुख पद से झारी यादव निर्वाचित घोषित किये गये हैं वहीं बिहपुर से उपप्रमुख पद पर नीलम देवी और खरीक से उपप्रमुख पद से शंकर सहनी निर्वाचित घोषित किये गये हैं. जानकारी के अनुसार बिहपुर से निर्वाचित हुई रीमा देवी निर्विरोध निवार्चित घोषित की गयी है. जबकि उपप्रमुख पद पर नीलम देवी को नौ पंचायत समिति सदस्यों का मत प्राप्त हुआ और उनके निकटतम प्रत्याशी विभाशंकर सिंह उर्फ राजा को आठ मत प्राप्त हुए हैं. इधर खरीक प्रखंड प्रमुख पद पर हुए चुनाव में झारी यादव को नौ मत प्राप्त हुए हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मीना देवी को आठ मत प्राप्त हुए हैं. झारी यादव एक मत से निर्वाचित घोषित किये गये हैं. उपप्रमुख पद से शंकर सहनी को दस मत प्राप्त हुआ है. उनके निकटम प्रत्याशी सुबोध मंडल को सात मत प्राप्त हुए हैं. शंकर सहनी तीन मतों से निर्वाचित घोषित किये गये हैं. निर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह द्वारा की गयी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!