चुनाव चिन्ह : वार्ड पार्षद के लिए 36, उप मुख्य पार्षद के लिए 21 व मुख्य पार्षद के लिए 32 चिन्ह जारी

भागलपुर / पटना

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के होनेवाले चुनाव को लेकर प्रतीक चिन्ह जारी किया है। नगर परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव लड़ने वाले पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद को आयोग के द्वारा निर्धारित चुनाव चिन्ह ही आवंटित किया जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीन पद पर हो रहे चुनाव में आयोग ने कुल 89 चुनाव चिन्ह जारी किया है। वार्ड पार्षद के लिए 36, उप मुख्य पार्षद के लिए 21 और मुख्य पार्षद के लिए 32 चीन आवंटित किया है। इसके अलावा सुरक्षित चुनाव चिन्ह के रूप में 25 प्रतीक चिन्ह रखा गया है।

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी सिफारिश के जरिए मनचाहा चुनाव चिह्न हासिल कर सकेंगे। इस बार सॉफ्टवेयर के जरिए प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों के देवनागरी लिपि में हिंदी में नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार चिन्ह आवंटित किया जाएगा। बता दें कि इस बार पार्षद पद के साथ मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद के लिए भी वोटिंग कि जानी है, जिसके लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं।

टोकरी, टेलीविजन व टॉर्च लेकर घूमेंगे वार्ड पार्षद
वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के लिए कलम और दवात, ढोलक, टेम्पू, वायुयान, मोमबत्तियां, काठ गाड़ी, मोर, चिमनी, कैमरा, पुल, जोड़ा बैल, खजूर का पेड़, बाल्टी, जग, चापाकल, टोकरी, उगता हुआ सूरज, तोता, टेलीविजन, टार्च, डीजल पंप, टाफी, गाजर, मोबाइल, ट्रैक्टर, कुआं, कुर्सी, स्टोव, ब्लैक बोर्ड, ऊंट, किताब, सीटी, हंडिया, केतली, गैस का चूल्हा और सेब चुनाव चिन्ह होगा। जाहिर है प्रतीक चिन्ह के साथ प्रत्याशी घरों में आएंगे। वहीं गेहूं की बाली, पीपल का पत्ता, घड़ा, चश्मा, कुल्हाड़ी, टेबल फैन, तितली, पानी का जहाज, आम, स्कूटर, रोड रोलर, बकरी, हाथ ठेला, बत्तख, तराजू, कार, छाता, डमरू, घोड़ा, तबला और डोली उप मुख्य पार्षद के प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह होगा।