गुड न्यूज! भागलपुर से सहरसा के बीच एक बार फिर से चलेगी ट्रेन, तैयारी शुरू…

भागलपुर / पटना

रेलवे ने भागलपुर-रांची और भागलपुर सहरसा एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेन चलाने के संबंध में पूर्व रेलवे ने स्टेशन अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। भागलपुर-रांची एक्सप्रेस के जल्द चलने की संभावना है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर -रांची एक्सप्रेस 22 कोच की होगी। सभी एलएचबी कोच होंगे। इसमें एसी,स्लीपर और सामान्य श्रेणी की बोगी रहेगी। सहरसा-भागलपुर एक्सप्रेस 24 कोच की होगी। इस ट्रेन में भी एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी की बोगियां रहेगी।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही ट्रेनों के परिचालन पर निर्णय लिया जाएगा। बुधवार को रेल अधिकारियों ने रैक को कोचिंग यार्ड में रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। एक अधिकारी ने बताया कि भागलपुर कोचिंग यार्ड में अतिरिक्त रैक को रखने की व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म पर रैक रखने पर अन्य ट्रेनों का परिचालन बाधित होगा। इसकी जानकारी मुख्यालय को दी गयी है।